नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा-केशौरिया इलाके में पुलिस टीम के साथ हुई गंभीर घटना के बाद मगध रेंज के आइजी विकास वैभव मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ में रहे एसपी अभिनव धीमान को कई दिशा निर्देश दिया ।आइजी ने घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ घटना के हर पहलू की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी थी़ इसके बाद यह घटना सामने आयी।
आइजी ने अवैध कारोबारियों व उपद्रवियों पर बड़ा अभियान चलाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी कीमत पर चाहे वह बड़े रसूखदार क्यों न हो दोषियों को बख्शा नहीं जाए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गयी है। आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और संदिग्धों की तलाश जारी है। आइजी के दौरे को लेकर जिले में पुलिस महकमे में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अवैध कारोबारियों व उपद्रवियों पर बड़ा अभियान चलाया जा सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट