नवादा : जिले के वारिसलीगंज से बड़ी खबर आ रहीं है। साइबर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 11 शातिर साइबर ठगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
वारिसलीगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी अभिनव धीमान के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकवाय गांव के दक्षिण बगीचे और नहर के पास कुछ युवक बड़ी संख्या में एकत्र होकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
सादे लिबास में पहुंची पुलिस, मौके से दबोचे गए आरोपी
एसडीपो ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में थे, जिसके कारण अपराधियों को पुलिस की भनक तक नहीं लगी। जब तक वे संभल पाते, पुलिस ने घेराबंदी कर 11 युवकों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों अन्य ठग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में साइबर ठगी के धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
गिरफ्तार साइबर ठग
गिरफ्तार किए गए ठगों में जिले के साथ-साथ नालंदा जिले के लड़के भी शामिल हैं।
भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस ने छापेमारी स्थल से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई चीजों को बरामद की हैं, जिसमे 19 एंड्राइड मोबाइल फोन, 6 पेज का कस्टमर डेटा जिसका उपयोग लोगों को फंसाने के लिए किया जाता था। इसके साथ ही साथ ठगी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद की गई हैं।
फरार अपराधियों की तलाश जारी
एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भागने में सफल रहे अन्य ठगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रेसवार्ता के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, मनोज कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट