नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय रजौली पूर्वी पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पथ दुर्घटना में बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। दुर्घटना तब हुई जब वे बाइक से नवादा से रजौली वापस लौट रहे थे। अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर हुड़राही मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के जिला महासचिव, पैक्स अध्यक्ष रजौली पूर्वी अनिल प्रसाद का हुडराही के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उन्हें एम्बुलेंस के जरिए पटना एम्स ले जाया गया है। बहन, पुत्र और परिजन साथ गये हैं। मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे कुमुद रंजन, कृष्णदेव प्रसाद, प्रवीण फरहा सहित कई लोग मौजूद रहे। तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भईया जी की रिपोर्ट