नवादा : जिले में हाथियों का का कहर जारी है। बिहार-झारखंड सीमा के कभी इस पार तो कभी उसपार विचरण व वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। झारखंड के कटैया के बाद जिले के थाली थाना क्षेत्र के जेठसारी आनंद टोला निवासी 60 वर्षीय राम की पटक पटक कर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना कपड़ा आदि जंगल से बरामद होते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
इस प्रकार माधोपुर समेत जेठसारी में तीन तो रजौली में एक कुल चार की हत्या के अलावा दर्जनों घरों व सैकड़ों एकड़ फसल हाथियों द्वारा नुकसान किया जा चुका है। जिले में हाथियों से लेकर अग्निदेव के प्रकोप के कारण हजारों एकड़ जमीन पर गेहूं की फसलें नष्ट हो चुकी है।
भईया जी की रिपोर्ट