नवादा : जिले में एक युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचे शख्स ने पुलिस को तमंचा सौंप गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक का अपने बड़े भाई के साथ विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर उसने जान देने के इरादे से बंदूक लेकर घर से निकला।
गोली नहीं रहने के कारण अंततः वह तमंचा के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तमंचा सौंप कर अपनी व्यथा सुनाई और गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके पास मौजूद अवैध हथियार को जब्त कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट