– शराब की पार्टी कर रहे चार शराबी गिरफ्तार
नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर शराब की पार्टी कर रहे चार शराबी को धर दबोचा। इस क्रम में बाइक सवार द्वारा बिक्री के लिए लाये जा रहे 120 लीटर महुआ शराब बरामद कर बाइक जब्त कर लिया। धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। इस बावत अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बकसंडा कालोनी में कुछ शराबी शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा खड़ा कर रहे हैं। गश्त कर रहे परिक्ष्यमान पु नि प्रकाश चौधरी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में की गयी त्वरित कार्रवाई में शराब के नशे में धुत्त कैलाश राम पिता स्व. लालो चौहान, लक्ष्मीपुर, अरविंद कुमार पिता स्व राजेंद्र प्रसाद, फतेहपुर मोड़, मुनिलाल राजवंशी पिता स्व सीतो राजवंशी, रामदेव व हरेराम दास पिता स्व आलो दास, मोतीनगर वकसंडा को गिरफ्तार कर लिया।
चारों की चिकित्सकीय जांच में शराब की पुष्टि होते ही उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 181/26 दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रहे पुसअनि शत्रुघ्न राम ने मोटरसाइकिल होंडा शाइन नम्बर बी आर 27-एल 2069 से 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया। शराब की खेप श्यामा पचरुखी गांव की ओर से अकबरपुर बाजार की ओर आ रही थी। धंधेबाज पुलिस पर नजर पड़ते ही शराब व बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत थाना कांड संख्या 182/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट