नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी कर घर में शराब की बिक्री के लिए रखे 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया। शराब विक्रेता फरार होने में सफल रहा। इस बावत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर गांव के सीताराम चौहान पिता चौठी चौहान के घर शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही है।
सूचना के आलोक में गश्त कर रहे पीटीसी राजन कुमार को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस को आते देख सीताराम चौहान के घर शराब पीने वाले सभी घर को खुला छोड़ फरार होने में सफल रहे। घर की तलाशी के क्रम में प्लास्टिक जार में रखे 80 लीटर महुआ शराब बरामद कर थाना लाया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट