नवादा : जिले में वन विभाग की निष्क्रियता से हाथियों का आतंक जारी है। गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में देर रात घर के पास खुंटे में बंधे शारदा देवी की गर्भवती गाय को पटक पटक कर मारा दिया। परिणाम स्वरूप गांव के सभी जानवर खूंटा तोड़ जंगलों की ओर पलायन कर गए जिसकी खोज ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
बताया जाता है कि जंगल की हाथियों के झुंड गांव में पहुंचते ही अफरातफरी मच गयी। लोग घरों को छोड़ भाग खड़े हुए। हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इस क्रम में खूंटे में बंधे गर्भवती गाय को पटक पटक कर मारा दिया।
इसके अलावा खेतों में लगी गेहूं व गर्मा मूंग की फसल को भारी नुक़सान पहुंचाया। बता दें माधोपुर गांव में हाथियों का यह तीसरा हमला है। इसके पूर्व एक महिला की हत्या समेत कई घरों में तोड़फोड़ व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस पहल नहीं की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट