नवादा : न्याय व्यवस्था एकबार फिर महंगी होगी। ऐसे में गरीबों के लिए मुकदमा लड़ पाना मुश्किल होगा। बिहार सरकार ने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि धारा 22 में संशोधन कर अधिवक्ता वेलफेयर शुल्क 25 रुपया से बढ़ाकर 50 रुपया कर दिया है। ऐसे में अब पूर्व की अपेक्षा प्रत्येक शपथपत्र ओर वकालतनामा पर 50 रुपया का बेलफेयर स्टाम्प का टिकट लगेगा। वैसे अधिवक्ताओं ने जहां इसका स्वागत किया है, वहीं गरीबों के लिए मुकदमा लड़ना महंगा सौदा हो साबित हो गया है।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा, अजित कुमार, बिपिन कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, नीलम प्रविन, के चौधरी, कृष्ण पांडे, साजिद खान, अवलोक, संयुक्ता कुमारी, राम विनय सिंह, संजय सिंह, रामाश्रय सिंह, संत कुमार देव, मेहर तबस्सुम, रोहित कुमार सिन्हा, संजय प्रियदर्शि, श्याम देव सिंह, कमलेश, निभा कुमारी, विजय कुमार, अमित कुमार, एडवोकेट संघ के अध्यक्ष मो तारिक, सचिव राकेश कुमार, युवा अधिवक्ता अमित कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा होने से अधिवक्ताओं की कल्याण की एक छोटी सी उम्मीद की किरण जगी है।
भईया जी की रिपोर्ट