नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में बिजली विभाग की छापेमारी में 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करीब 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक विद्युत अभियंता अबसार अहमद व कनीय अभियंता दीपक कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ।
छापेमारी में कई उपभोक्ता बाईपास कनेक्शन व अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते पाए गए। सबसे अधिक 2.47 लाख रुपये का जुर्माना राजन कुमार पर लगाया गया, जबकि अन्य पर हजारों से लाखों रुपये तक का जुर्माना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं पर पहले से बकाया भी था। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट