नवादा : नवादा सांसद बन फर्जी काल कर वरीय अधिकारी को धमकी दिये का मामला सामने आया है। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला मुजफ्फरपुर पश्चिमी की डीसीएलआर (भूमि सुधार उप समाहर्ता) स्नेहा कुमारी से जुड़ा है, जिन्हें नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर के नाम से फर्जी कॉल कर न केवल धमकाया गया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। इस संबंध में अधिकारी ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से शिकायत की है और संबंधित नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 11 अप्रैल की है। उस दिन दोपहर लगभग 3:31 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर (8709230010) पर दो बार और उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर दो बार अज्ञात नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया, तो दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने अपना परिचय नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के रूप में दिया। जालसाज ने अपनी पहचान पुख्ता करने के लिए अपने पिता का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर बताया।
भईया जी की रिपोर्ट