नवादा : जिले के जंगली क्षेत्रों के गांवों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में वन विभाग की चुप्पी लोगों को समझ में नहीं आ रही है। देर रात जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र सरकंडा पंचायत की सरस्वती बिगहा गांव में बिहार-झारखंड राज्य की सीमा से सटे कटैया में युवक की हत्या के बाद देर रात हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों ने घरों व झोपड़ियों में जमकर उत्पाद मचाया। इसके अलावा केला, आम, अमरुद समेत खेतों में लगी गेहूं फ़सल को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया। हालात ऐसी कि लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
ग्रामीणों का ग़ुस्सा वन विभाग पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मी चुंगी वसूलने दिन रात भ्रमण करते रहते हैं लेकिन हाथियों के कहर से बचाने की चिंता उन्हें नहीं है। अखबारों व सोशल मीडिया पर वन विभाग बड़े बड़े दावे करती है लेकिन धरातल पर कहीं कुछ नहीं है। ऐसे में हाथियों का न केवल कहर जारी है बल्कि कई निर्दोष की जान तो ले ही रही है फसलों व घरों को नुकसान पहुंचा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट