नवादा : नशे में धुत्त पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना जिले नरहट थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव का है। मृतका की पहचान पांडेचक गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि किरण देवी किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांट फटकार के बाद मारी थी। पति को नागवार लगा और नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
परिवार वालों ने ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी पीटने का आरोप लगाया है जिसमें उसके देवर और सास शामिल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मारपीट के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई जहां इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में लाया गया। मगर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति एवं देवर गांव से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की पड़ताल में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट