नवादा : जिले की मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया पंचायत अंतर्गत सेखाबारा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से धंधेबाज फरार होने में सफल रहा।
बरामद अंग्रेजी शराब में रॉयल स्टेज ब्रांड की 375 एमएल की कुल 42 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी कुल मात्रा 15.750 लीटर बताई गई है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट