नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में छापामारी कर 127 लीटर महुआ शराब बरामद किया। बाइक व शराब छोड़ कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मोहकामा जंगल की ओर से बाइक सवार महुआ शराब की खेप लेकर अकबरपुर की ओर जा रहा है।
सूचना के आलोक में गश्त कर रहे पुसअनि मो असलम को त्वरित कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में साथ रहे पुलिस जवानों के साथ काजीकटाय चौमुहानी के पास जाल बिछाया गया।
पुलिस वाहन व जवानों पर दूर से ही नजर पड़ते व भागने का उपाय नहीं देख कारोबारी बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में बोरे के अंदर एक एक लीटर प्लास्टिक में रखे कुल 127 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही शराब समेत बाइक जब्त कर थाना लाया। इस बावत थाना कांड संख्या 164/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट