नवादा : जिले में कन्या इण्टर विद्यालय में आयोजित ज्ञान सूत्र प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत मेधावी छात्र सम्मान समारोह बड़े ही भव्य, आकर्षक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऐतिहासिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। A-Group और C-Group के जिला टॉपर तेजस्व कुमार (नवादा निवासी) एवं पुरुषोत्तम कुमार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। व B-Group के टॉपर अन्नू कुमार एवं पुटू कुमार को टैब प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
टॉप 30 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सैकड़ों अन्य प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर उनका जोश उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्काउट गाइड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित और व्यवस्थित बनाए रखने में अहम योगदान दिया।
इस अवसर पर कान्हा फाउंडेशन की ओर से बच्चों को विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें पाठक सर, पंकज मिश्रा सर, सोनू सर, पंकज सर, कमलेश पांडेय, चंदन सर एवं रणजीत सर शामिल रहे। साथ ही मंचीय कलाकारों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सह नवादा के शिक्षाविद एवं समाजसेवी, एडीजी आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर आनंद राज ने सभी पास हुए छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का किया एलान
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समर्थकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का दिल से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और जिले का शैक्षणिक स्तर और वातावरण मजबूत होता है। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम नवादा जिले के लिए एक अति महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक प्रेरणादायक, प्रभावकारी एवं यादगार आयोजन साबित हुआ।
भईया जी की रिपोर्ट