नवादा : कियूल-गया रेलखंड पर नवादा रेलवे स्टेशन के उत्तर अतौआ गांव के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजनों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फुलमा गांव निवासी स्वर्गीय कपिलदेव सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी अभी महज 4 महीने पहले ही हुई थी। जिस घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है। मनीष की मौत की खबर सुनते ही उसकी नवविवाहिता पत्नी की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मनीष पटरी के पास कैसे पहुँचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट