नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने पिंडरौनी गांव में छापामारी कर पाक्सो ऐक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिंडरौनी गांव के सौरभ कुमार उर्फ बंटी पिता प्रमोद सिंह के विरुद्ध पाक्सो ऐक्ट के तहत थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज कराया गया था।
घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई से गांव में घटना के उत्पन्न तनाव पर फिलहाल विराम लग गया है। गिरफ्तारी से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट