नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के हदसा पंचायत स्थित अमढी ग्राम में विगत 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं होने से विफरे ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव किया। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कनिय अभियंता(विद्युत) और सहायक अभियंता (विद्युत) के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे हिसुआ विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी।
उन्होंने बताया कि इसके पहले भी कनीय अभियंता के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी।उन्ही समस्याओं का समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ हिसुआ बिजली पावर सब-स्टेशन पहुंचा जहां पाया की कनीय अभियंता अपने कार्यालय से गायब हैं। तत्काल जिलाधिकारी तथा चीफ इंजीनियर(विद्युत) से बात कर सारी समस्याओं से अवगत कराया।जिला अधिकारी के निर्देश पर रजौली कार्यपालक अभियंता और हिसुआ सहायक अभियंता पहुंचे।
दोनों अधिकारियों को साथ लेकर अमढी गांव पहुंचा जहां दोनों अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया और बिजली कनेक्शन जोड़ने को निर्देशीत किया।कनीय अभियंता की अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया ।साथ हीं बिजली एसडीओ के कार्यालय में दैनिक शिकायत पंजी का निरीक्षण कर पेंडिंग आवेदन को तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया। आम लोगों को दिक्कत न हो साथ ही गड़बड़ी करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा।
भईया जी की रिपोर्ट