नवादा : जिले के अकबरपुर व थाली थाना क्षेत्रों में ई रिक् शा व बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों के अंदर दो ई रिक्शा समेत बाईक की चोरी हो इसका ज्वलंत उदाहरण है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के श्यामा पचरुखी गांव के रविशंकर पाण्डेय अपनी बाइक ग्लैमर नम्बर बी आर 27- 7586 अकबरपुर बाजार खुले पुल के पास लगाकर सब्जी खरीदने कुछ कदम दूर उत्तर की ओर गये। वापस लौटने पर बाइक ग़ायब पाया।
पास में 112 टीम पुलिस वाहन जो पूर्व से वहां लगा था संदेह हुआ कहीं बाइक रोड किनारे लगाने के कारण थाना वाले तो नहीं ले गये। पूछने पर अनभिज्ञता व्यक्त करने पर थाने को आवेदन देकर मामले की जांच की गुहार लगायी है। आश्चर्य यह कि सारा खेल तब हो रहा जब उक्त स्थल पर 112 पुलिस की मौजूदगी रहती है, बावजूद बाइक चोर बेखौफ हो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट