नवादा : जिले में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से संचालित अवैध निजी क्लिनिकों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। धर्मशिला मल्टिस्पेशलिटी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि नगर में संचालित निजी क्लिनिक में जच्चा -बच्चा की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि नगर के हरिशचंद्र स्टेडियम के पास आरोग्यं नर्सिंग होम में मरीज को पहले बहला फुसलाकर नर्स किरण कुमारी द्वारा कमीशन के चक्कर में पहुंचा दिया गया। इलाज के क्रम में जच्चा -बच्चा की मौत हो गयी।
आश्चर्य यह कि परिजनों को सूचित किये बगैर दोनों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिला प्रशासन से इस प्रकार के निजी नर्सिंग होम के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट