नवादा : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नवादा पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद के पुत्र स्वर्गीय अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। वाहन दुर्घटना में हुई इस दुखद मौत के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे सांसद ने करीब 20 मिनट तक आवास पर रुककर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया।
इस दौरान स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने स्व. अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। पप्पू यादव लगभग बीस मिनट पूर्व मंत्री के आवास पथरा इंग्लिश पर अपना किमती वक्त व्यतीत किया। बता दें पूर्व मंत्री के कनिष्ठ सुपुत्र की वाहन दुर्घटना में चिकित्सकों की लापरवाही से मौत के बाद से पक्ष विपक्ष के नेताओं का संवेदना व्यक्त करने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे दो दिन पूर्व अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य संपन्न हो चुका है।
भईया जी की रिपोर्ट