नवादा : बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों को उसी समय ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आवेदक निर्धारित दस्तावेज अपलोड नहीं करता है तो उसका आवेदन तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।
सरकार का मानना है कि यह कदम फर्जी प्रमाण पत्रों पर रोक लगाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। नए नियम के अनुसार निवास प्रमाण पत्र के लिए केवल पहचान पत्र पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आवेदक को अपने पते से संबंधित वैध दस्तावेज, जैसे जमीन से जुड़े कागजात प्रस्तुत करने होंगे। ऐसे में वैसे लोगों के लिए जिनके पास अपनी भूमि नहीं है प्रमाण पत्र बनवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नये नियम से हर किसी की परेशानियां बढ़ गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट