By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नकली मोबिल ऑयल से रहे सावधान, पकड़ा गया बड़ा सिंडिकेट

Swatva
Last updated: April 2, 2026 3:10 pm
By Swatva 85 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और कोलकाता से आई विशेष टीम ने संयुक्त छापेमारी कर नकली मोबिल ऑयल बनाने के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया। भारी मात्रा में डुप्लीकेट माल और पैकिंग सामान जब्त किया गया। गोरखधंधा ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर इंजन को नुकसान पहुंचाने वाला तेल बेचकर चलाया जा रहा था। दुबई वाले ‘माल’ की ताबड़तोड़ पैकिंग नगर में चल रही थी। पेट्रोलियम क्राइसिस के नाम पर लोग आनन-फानन में डीजल-पेट्रोल-मोबिल की खरीदारी कर रहे हैं।

Contents
नकली मोबिल ऑयल पैकिंग का भंडाफोड़ब्रांडेड कंपनी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा
- Advertisement -

इसी आपाधापी का फायदा उठाने में दिन-रात मोहम्मद नियाज जुटा था। मगर, इसकी कारस्तानी कोलकाता तक पहुंच गई। नगर के हड्डी गोदाम मोहल्ले में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। कोलकाता से आई चार सदस्यीय एक्सपर्ट टीम और स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का नकली मोबिल ऑयल (लुब्रिकेंट्स) जब्त किया। यहां ‘गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल की पैकिंग और सप्लाई बड़े पैमाने पर की जा रही थी।

नकली मोबिल ऑयल पैकिंग का भंडाफोड़

दरअसल नवादा में नकली मोबिल ऑयल की पैकिंग और आपूर्ति का एक बड़ा गिरोह पकड़ा गया। कोलकाता से आई चार सदस्यीय टीम ने नगर थाना के सहयोग से हड्डी गोदाम मोहल्ले में छापेमारी कर लाखों रुपए का डुप्लीकेट माल जब्त किया। छापेमारी के दौरान गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली मोबिल ऑयल की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने गल्फ कंपनी के कई डुप्लीकेट रैपर, नकली मोबिल ऑयल, अलग-अलग कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर, स्कैनर और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कई डिब्बे बरामद किए।

कंपनी के सदस्यों ने बताया कि ये नकली मोबिल ऑयल अगर किसी वाहन में डाला जाता है, तो इससे इंजन खराब हो सकता है। नवादा में डुप्लीकेट गल्फ कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने पर इसकी आपूर्ति की जा रही थी और कई इलाकों में डुप्लीकेट स्टिकर और रैपर लगाकर इसे बेचा जा रहा था। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मोहम्मद नियाज के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। कंपनी के सदस्यों ने जानकारी दी है कि मोहम्मद नियाज हड्डी गोदाम स्थित अपने ठिकाने से गल्फ नामक कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट मोबिल ऑयल की बड़े पैमाने पर आपूर्ति कर रहा था।

- Advertisement -

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा

छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि गल्फ कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर नकली मोबिल ऑयल की आपूर्ति की जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में डुप्लीकेट रैपर, जाली स्कैनर और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों खाली डिब्बे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जब्त किए गए माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। ये नेटवर्क नवादा के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में फैला हुआ था।

जांच टीम में शामिल कंपनी के सदस्यों ने वाहन मालिकों को सचेत करते हुए बताया कि ये नकली मोबिल ऑयल वाहनों के इंजन के लिए बेहद घातक है। इसके इस्तेमाल से न केवल इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, बल्कि वह पूरी तरह खराब भी हो सकता है। आरोपी पुराने या घटिया दर्जे के तेल पर ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर और रैपर लगाकर उसे असली बताकर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, अवैध धंधा मोहम्मद नियाज नाम का शख्स चला रहा था। हड्डी गोदाम (जगह का नाम) स्थित अपने गुप्त ठिकाने से नकली तेल की रिपैकेजिंग और सप्लाई नेटवर्क को कंट्रोल करता था। कोलकाता की टीम ने काफी समय तक इस गिरोह की रेकी की थी, जिसके बाद नगर पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी के वक्त वहां पैकिंग के अत्याधुनिक उपकरण भी मिले हैं। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने मोहम्मद नियाज के खिलाफ आवेदन दिया है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: कोलकाता, नकली मोबिल ऑयल, नवादा, बड़ा सिंडिकेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ककोलत जलप्रपात पर प्रशासन सख्त, पिक सीजन की तैयारियां तेज
बिहारी समाज
आवारा कुत्तों का तांडव,12 घंटे में 40 से ज्यादा लोगों को काटा
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
नीतीश कुमार की दिल्ली तैयारी, निशांत अपने संकल्प से बन पाएंगे उत्तराधिकारी?
बिहारी समाज
AAP का बड़ा एक्शन, राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ककोलत जलप्रपात पर प्रशासन सख्त, पिक सीजन की तैयारियां तेज
बिहारी समाज
आवारा कुत्तों का तांडव,12 घंटे में 40 से ज्यादा लोगों को काटा
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
नीतीश कुमार की दिल्ली तैयारी, निशांत अपने संकल्प से बन पाएंगे उत्तराधिकारी?
बिहारी समाज
AAP का बड़ा एक्शन, राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

ककोलत जलप्रपात पर प्रशासन सख्त, पिक सीजन की तैयारियां तेज

नवादा : जिले के कश्मीर माने जाने वाले प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटक स्थल…

By Swatva
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
बिहारी समाज

नीतीश कुमार की दिल्ली तैयारी, निशांत अपने संकल्प से बन पाएंगे उत्तराधिकारी?

पटना : बिहार की राजनीति में एक युग के अंत और नए…

By Swatva
बिहारी समाज

AAP का बड़ा एक्शन, राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व…

By Swatva
बिहारी समाज

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 05 को

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत धुरगांव…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?