नवादा : जिले के वारिसलीगंज में एकबार फिर चीनी मिल खुलने की आश किसानों में जगी है। ज़िला समाहर्ता द्वारा भूमि से संबंधित दस्तावेज भेजे जाने के बाद गन्ना उद्योग सचिव ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।
श्री के० सेंथिल कुमार, भा.प्र.से., अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना सह जिला प्रभारी सचिव द्वारा वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में चीनी मिल स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश द्वारा संबंधित भूमि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। सचिव के स्थल व भूमि सर्वेक्षण के बाद से प्रखंड के किसानों में भारी खुशी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट