नवादा : जिले का रोह प्रखंड मुख्यालय बाजार पांचवें दिन भी बंद रहा। वैसे अबतक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रशासन शांति बरकरार रखने में सफल रहा है। कितनी अजीब बात है घटना के बाद से लगातार दुकानें बंद है। ऐसे में चाहिए कि दुकानदारों का भ्रम दूर करें शांति के साथ बाजार भी खुलना चाहिए ताकि सभी पहले जैसा ठीक ठाक हो जाए।
रोह बाजार में अब भी सन्नाटा, धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी
रोह बाजार में पांचवें दिन भी सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि कुछ दुकानों के खुलने से स्थिति में हल्का सुधार देखा गया। लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में कम रही, लेकिन माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की निगरानी के बीच बाजार में शांति बनी हुई है। दुकानदारों और आम लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह से बाजार फिर से गुलजार हो जाएगा। आवश्यकता दोनों पक्षों की ओर से सार्थक पहल करने व विश्वास जगाने की है।
भईया जी की रिपोर्ट