नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के अकौना पंचायत अंतर्गत अकौना टोला बाराडीह गांव के दो प्रेमी जोड़ों की शादी परिजनों की मौजूदगी में जर्रा बाबा परिसर में संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार, अकौना गांव के बाराडीह गांव निवासी युवक रंजीत कुमार और युवती निशा कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब युवती ने ट्रक के आगे खड़े होकर वाहन को रोक लिया।
घटना की सूचना मिलने पर सिरदला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना लाया । जांच में दोनों बालिग पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से विवाह कराने की सलाह दी। परिजनों की सहमति से जर्रा बाबा परिसर में विधि-विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। इस पहल के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
भईया जी की रिपोर्ट