नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली समेकित जांच चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन से 1512 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।
शातिर तस्करों द्वारा शराब को टमाटर के कैरेटों के नीचे छिपाकर बिहारशरीफ ले जाया जा रहा था, जिसे टीम की सतर्कता से विफल कर दिया गया। कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट