नवादा : नगर के अंबेडकर पुस्तकालय भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की मिथलेश प्रसाद सिंह संयोजक सह पूर्व प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय अकबरपुर की अध्यक्षता में जिला कमेटी के सदस्यों का बैठक हुई। बैठक में सर्व समिति से संगठन को सुदृढ़ करने हेतु जिले के सभी प्रखंडों का दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी प्रखंड कमेटियों का गठन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। तमाम कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
इसी माह जिले के शिक्षक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने का प्रस्ताव पारित किया जिसमें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया। शिक्षकों की समस्या कालबद्ध पदोन्नति, एमएसपी एरियर भुगतान, बकाया वेतन राशि भुगतान और अन्य समस्याओं पर विचार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिक्षकों की सेवानिवृत्तिकी उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल करने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसका प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी नवादा को अग्रसारित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। राज्याध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एग्जीबिशन रोड पटना को भी अग्रसारित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों में से प्रमुख श्री वीरेंद्र पासवान वरीय उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई नवीन कुमार, डॉ रवि कुमार उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार वरीय उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी एवं बिंदेश्वर मोची वरीय उपाध्यक्ष एवं कृष्णन्दन प्रसाद सिंह संगठन सचिव, कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह , विजय राजवंशी, संगठन सचिव समेत सैकड़ों शिक्षकों ने जिला इकाई कमेटी में उत्साह पूर्वक बैठक में भाग लिया ।अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष महोदय ने समूह को धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट