नवादा : प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम नगर के डाइट प्रांगण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कार्य समिति सदस्य शंभू प्रसाद सिंह ने की वहीं मंच का संचालन प्रधान शिक्षक जतिन कुमार ने किया। गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम के उद्घाटन में बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार,शिक्षक नेता विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी, स्थानीय विधान पार्षद नीरज कुमार, मॉडर्न शैक्षिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार सचिव डॉक्टर शैलेश कुमार तथा संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने विधिवत रूप से दीप जलाकर किया।
बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि अशोक कुमार सिंह का कार्यकाल शिक्षकों का, शिक्षकों के लिए, शिक्षकों के द्वारा ही रहा है यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं हैl शिक्षक नेता सह एमएलसी बंशीधर बृजवासी ने कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता प्रलय और निर्माण उसकी गोद में बसता है। बृजवासी ने कहा कि अशोक कुमार सिंह रिटायर नहीं हो रहे हैं बल्कि संघ में नई जिम्मेदारी की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक कुमार सिंह संघर्ष की उपज है शिक्षा जगत में उनका कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह सरकार ने शिक्षकों को मान सम्मान हमेशा दिया है और आगे भी देते रहेगी। मॉडर्न शैक्षिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार ने कहा कि अशोक कुमार सिंह का जीवन सदैव शिक्षकों के हितार्थ रहा है और अनवरत रहेगा। मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव डॉक्टर शैलेश कुमार ने कहा कि अशोक कुमार सिंह ने नवादा में शिक्षकों को एकजुट करने का काम किया हैl वह एक शानदार शिक्षक और जानदार व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान जिले में बनाया है।
अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में अशोक कुमार सिंह के कार्यकाल को शिक्षा जगत का स्वर्णिम कार्यकाल बताया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में शिक्षकों का जुटान हुआ। संघ के प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा ने नियोजित शिक्षकों को हर संभव न्याय दिलाने की मांग सभी मंत्रियों और विधान पार्षदों से रखीl प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्य समिति से अध्यक्ष हरेंद्र राय, मिथिलेश शर्मा, रामावतार पाण्डेय, प्रेमचंद आदि दिन भर शामिल रहे।
कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम अध्यक्ष शंभू सिंह, मंच संचालक जतिन कुमार प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा, गणेश कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, रवि नंदन, जयंत कुमार, छोटे नारायण, विनय प्रभाकर, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार,रामजी प्रसाद, परशुराम सिंह,पंकज कुमार,रवि कुमार,सिंह,राजेश कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, गौतम कुमार, प्रद्युम्न कुमार पप्पू धनंजय कुमार,शिक्षिका प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी,पूजा कुमारी, रौशन आरा जयप्रभा आदि जुटे रहेl
भईया जी की रिपोर्ट