नवादा : जिले के पुरानी कचहरी रोड हरिकृपाल मार्केट में पूर्व सांसद डा अरुण कुमार व श्री नीरज कुमार विधान परिषद सदस्य सह (प्रवक्ता) जदयू ने सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जदयू के जिला कार्यालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एक अत्यंत दुखद क्षण रहा। जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी जी के अनुरोध पर, नालन्दा जिले के मघड़ा स्थित माता शीतला धाम मंदिर में हुई भगदड़ में असमय काल-कवलित हुए आठ लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
इस अवसर पर जदयू परिवार के साथी अरुण कुमार वर्मा जी (जिला प्रभारी), राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन,मेजर इकबाल हैदर, डॉ सतीश कुशवाहा, हरि कृपाल, चामो जी, दीपक कुमार मुन्ना, शोभा देवी, प्रमिला प्रजापति, नवीन कुमार सिंह, राजीव रंजन, मनोज कुमार, किशोरी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नवल चौहान, नॉलेश कुमार, शोभा कुमारी, मनोज कुशवाहा, विनोद वर्मा, जयराम कुशवाहा, संजय वर्मा, प्रिंस प्रभात सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सबों ने मिल जुलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट