By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

डीएम की समीक्षा बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

Swatva
Last updated: March 29, 2026 2:04 pm
By Swatva 32 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : समाहरणालयसभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 अंतर्गत निपुण भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछली समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया था कि कक्षा 01 से 03 तक के बच्चों की पढ़ने, लिखने एवं गणित की बुनियादी क्षमताओं का नियमित आकलन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कक्षा 1, 2 एवं 3 के कुल 90,689 बच्चों का आकलन किया गया, जिनमें 75.34 प्रतिशत बच्चे भाषा एवं गणित में निपुण पाए गए। शेष बच्चों को माह जून 2026 तक निपुण बनाने का निर्देश दिया। बैठक में भूमिहीन विद्यालयों के भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

- Advertisement -

असैनिक सम्भाग अंतर्गत एसीआर/आर्ट रूम, साइंस रूम, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी रूम, नए विद्यालय भवन तथा बालक/बालिका शौचालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण किया जाए। साथ ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य में शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक में बताया गया कि जिले के 21 विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया गया है, जिन्हें अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में एक-एक (कुल 14) मॉडल स्कूल चिन्हित किया गया है, जहाँ विभाग द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त जिले के 1,624 विद्यालयों में रसोई शेड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया ग। सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। आरटीई के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2026-27 हेतु ज्ञानदीप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के उपरांत 1,949 बच्चों को नामांकन हेतु पात्र पाया गया, जिनमें से 25 मार्च 2026 तक 1,200 बच्चों का नामांकन आवंटित विद्यालयों में हो चुका है।

इस दौरान बताया गया कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए कुल 2,53,866 पाठ्य पुस्तकें सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों को प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें नए सत्र के प्रारंभ होते ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा। नेताजी सुभाष चन्द्रबोस आवासीय छात्रावास के अंतर्गत रजौली एवं कौआकोल प्रखंड में छात्रावास संचालित हैं, जहाँ कक्षा 1 से 9 तक के बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में मध्य विद्यालय चिरैला, रजौली में 115 एवं बापू इंटर विद्यालय पाण्डेय गंगौट, कौआकोल में 115 छात्र नामांकित हैं।

- Advertisement -

इसी क्रम में APAAR ID निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले के कुल 3,01,130 बच्चों में से दिनांक 25.03.2026 तक 2,70,504 बच्चों का APAAR ID बनाया जा चुका है। शेष बच्चों का APAAR ID शीघ्र बनाने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: नवादा, समाहरणालयसभाकक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत
बिहारी समाज
20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद
बिहारी समाज
विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
बिहारी समाज
बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत
बिहारी समाज
20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद
बिहारी समाज
विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
बिहारी समाज
बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित बल्लोपुर…

By Swatva

20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर…

By Swatva

विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

नवादा : जिले के वरीय उपसमहर्त्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग…

By Swatva
बिहारी समाज

बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गोवरैया…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?