– जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सिरदला बाजार
नवादा : जिले के सिरदला बाजार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर रामनवमी शोभा यात्रा समिति सिरदला नीचे बाजार द्वारा भव्य और दिव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा सिरदला नीचे बाजार देवी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों सिरदला बरबीघा, नाई टोला, गुप्ता टोला होकर रजवारी टोला होकर चौधरी नगर से फूलबगान चौक से पासवान बिगहा से ब्लॉक रोड, होते हुए जर्रा बाबा के पास संपन्न हुई।
शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण
यात्रा में सबसे आगे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की जीवंत झाँकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। केसरिया ध्वजों से पूरा मार्ग पटा रहा तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा
आयोजन समिति के लाइसेंस धारी सह सदस्य निरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की शोभा यात्रा में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस बल का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पूर्ण सहयोग दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह ठंडा पानी और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे ताकि किसी को असुविधा न हो।
जर्रा बाबा पहाड़ के समीप कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बिपिन सिंह, अजय पासवान, घपू गुप्ता,रंजीत गुप्ता, बीडीओ सह प्रभारी सीओ दीपेश कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, हरीकांत कुमार, मुखिया मुकुंद चौधरी, वरुण यादव, राजेश गुप्ता, राकेश कुमार, टूटू कुमार, प्रिंस कुमार, रमेश कुमार, लालो राम, दिलीप साव, समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट