नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन मंदिर में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा मंदिर परिसर में जूते पहनकर रील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला पुलिसकर्मी का जूता पहन कर मंदिर में प्रवेश करने पर आस्थावान लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है।
श्रद्धालुओं ने बताया है कि मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। श्रद्धालुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। जाहिर है जब मामला सामने आया है तब जांच व कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर है। वैसे प्रशासन ने अबतक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
भईया जी की रिपोर्ट