नवादा : नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में अरविंद कुमार सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। घटना सिलेंडर लीकेज के कारण हुई, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन तबतक भारी आर्थिक नुकसान हो चुका था।
बता दें जिले में गर्मी की शुरुआत होने के साथ अग्निकांड की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में अग्निशमन विभाग को जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है। बावजूद अग्निकांड की घटनाओं से संपत्ति को बचा पाना मुश्किल रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट