नवादा : जिले के सिरदलला प्रखंड परनाडावर थाना क्षेत्र के भोला कुरहा गाँव में शराबी पुत्र ने पिता पर अचानक धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि भोला कुरहा गांव निवासी गनौरी प्रसाद यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव एक नम्बर का शराबी है। पास के गाँव में जहाँ गुप्त तरिके से शराब की बिक्री होती है। शराब पिने के दौरान अरविंद यादव के विरुद्ध काना फुसकी कर अरविंद कुमार यादव को कहा गया कि तुम्हारा पिता तुमको नही मानता है।
इसी लिये तुम्हारे पत्नी को मायके से लाने व घर खर्चा में आना कानी करता है। यह सुन और भी अधिक शराब का सेवन कर घर पहुंचते ही माता पिता व अन्य रिश्तेदारों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर बरामदा में बैठे पिता गनौरी प्रसाद यादव पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे गनौरी प्रसाद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जब ग्रामीण जुटे तो आरोपित पुत्र घर छोड़कर कर फरार हो गया।
समाजसेवी अजय यादव, शिवकुमार यादव, आनंदी यादव समेत कई लोगों के सहयोग से सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल चिंता जनक स्थिति में रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष हरीकांत कुमार ने बताया कि घटना के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपित के साथ साथ गुप्त तरिके से शराब की बिक्री कर रहे शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई आरम्भ कर दी गयी है। मुख्य आरोपित कलयुगी पुत्र की गिरफ्तारी के लिये एस आई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कि जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट