नवादा : पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव के कनिष्ठ सुपुत्र अखिलेश यादव की मौत के बाद शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने वाले शुभचिंतकों का पथरा इंग्लिश पहुंचने का सिलसिला जारी है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव व मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह के प्रस्थान के तत्काल बाद ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार पथरा इंग्लिश पहुंचे।
उन्होंने पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव के साथ स्व. अखिलेश की मां सदर विधायक विभा देवी व चचेरे भाई विधान परिषद सदस्य अशोक यादव से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों से दु:ख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की नसीहत दी। मौके पर भारी संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट