नवादा : जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव ने घोषणा की है कि जिले में जल्द ही एक अत्याधुनिक और सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेंगी। बताया जा रहा है कि इस आधुनिक अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, इमरजेंसी सेवा, आईसीयू, मातृत्व एवं शिशु देखभाल सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इससे मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव ने कहा कि नवादा के विकास और जनता की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अस्पताल निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा और समय पर पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घोषणा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कदम नवादा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगा और जिले के विकास को नई दिशा देगा।
भईया जी की रिपोर्ट