नवादा : जिले के नेशनल हाईवे 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजादेवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि पति पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि साथ रही बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि बुन्देलखण्ड थाना क्षेत्र के नीमटोला के रहने वाले पंकज कुमार अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लेने बरेव गांव आये थे। जन्मदिन समारोह समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि साथ रही बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।
भईया जी की रिपोर्ट