By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

झुंड से बिछड़े हाथी ने रिहायशी इलाकों में कर रहा तांडव 

Swatva
Last updated: March 24, 2026 11:35 am
By Swatva 100 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– घर, दुकान व फसल को पहुुंचा रहा नुकसान

नवादा : बिहार-झारखंड के सीमावर्ती रजौली प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक जंगली हाथी भारी उत्पात मचा रखा है। झुंड से बिछड़कर रिहायशी इलाकों में दाखिल हुए गजराज ने स्थानीय लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है। झारखंड की सीमा से सटे रतनपुर के रास्ते चितरकोली पंचायत के दिबौर में प्रवेश के बाद हाथी लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

Contents
– घर, दुकान व फसल को पहुुंचा रहा नुकसानदो घर, एक दुकान को तोड़कर किया क्षतिग्रस्तवन विभाग की टीमें चला रही सर्च अभियानहाथी के करीब नहीं जाएं लोग
- Advertisement -

हाथी ने पहले दिबौर के मुखिया राजकुमार यादव के खेतों को रौंद डाला। सूचना वन विभाग को दी गयी। वनकर्मियों ने उसे काराखूंट और महुटांड के जंगलों से वापस झारखंड की ओर खदेड़ने की पुरजोर कोशिश की. लेकिन, चतुर हाथी अपनी दिशा बदलकर नदी किनारे-किनारे हरदिया और पड़रीया जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर लिया। रजौली नगर पंचायत का किया रुख:- वनकर्मी पूरी रात आग की लुआठियों और तेज आवाज के जरिये हाथी को आबादी से दूर रखने का प्रयास करते रहे।

दो घर, एक दुकान को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

हाथी महसई मुहल्ले में घुस गया। वार्ड 12 के मोहम्मद सहीम मियां और रंजन कुमार के घरों के दरवाजे तोड़ डाले। हाथी की आक्रामकता यहीं नहीं रुकी उसने थाने के दफादार बृजनंदन गिरि के लोहे के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाउंड्रीवाल को गिराने की कोशिश की।सड़कों पर रखे डस्टबिनों को उलटते हुए जगह-जगह अपने भारी पदचिह्न छोड़ते हुए गजराज ने पूरे इलाके में दहशत फैला दिया। आर्थिक नुकसान की मार सबसे ज्यादा हरदिया मोड़ के समीप किराना दुकान पर पड़ी।

दुकानदार कृष्णा साव ने बताया कि हाथी ने उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर भीतर रखे चोकर, खल्ली और भारी मात्रा में अनाज बर्बाद कर दिया़ इससे उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसके अतिरिक्त, हरदिया सेक्टर-बी में नंदलाल साव के लहसुन के खेतों को हाथी ने तहस-नहस कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों का डरना वाजिब है, क्योंकि, कुछ महीने पहले भी हाथियों के एक झुंड ने इसी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी, जिसकी यादें अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है।

- Advertisement -

वन विभाग की टीमें चला रही सर्च अभियान

प्रशासनिक स्तर पर वन विभाग की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। रेंजर नारायण लाल सेवक ने बताया कि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हरदिया में देखे जाने के बाद से हाथी का लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जोगियामारण के जंगलों में जाने की संभावना जतायी जा रही है। वन विभाग की टीम खोज में लगी हैं। जल्द ही बिहार की सीमाओं से खदेड़ कर उसके ठिकाने की ओर पहुंचाया जायेगा।

हाथी के करीब नहीं जाएं लोग

डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्ण ने बताया कि वनकर्मी हाथी को सघन आबादी वाले क्षेत्रों से दूर खदेड़ने के लिए विशेष तकनीक और आवाज का सहारा ले रहे हैं। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें। और हाथी के करीब नहीं जाएं और उसे उकसाने की कोशिश न करें। फिलहाल पूरे रजौली क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गयी है और वनकर्मी गजराज को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत
बिहारी समाज
20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद
बिहारी समाज
विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
बिहारी समाज
बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत
बिहारी समाज
20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद
बिहारी समाज
विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
बिहारी समाज
बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दौड़ने निकले घर के इकलौते पुत्र की वज्रपात से मौत

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित बल्लोपुर…

By Swatva

20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर…

By Swatva

विशेष कैम्प के माध्यम से बुनियाद केन्द्रों पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

नवादा : जिले के वरीय उपसमहर्त्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग…

By Swatva
बिहारी समाज

बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में सुनील मांझी बने प्रखंड अध्यक्ष,संजू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गोवरैया…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?