नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, द्वारा दिनांक 25.03.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) के प्रांगण में ईकार्ट (इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा. लि.), नवादा द्वारा डिलीवरी बॉय के 25 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 वेतन के साथ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा, रजौली एवं हिसुआ रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) के प्रांगण में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, अतः नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।