नवादा : जिले के वारिसलीगंज में बिना लाइसेंस ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का साफ कहना है कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक ट्रैक्टर मालिक अपने वाहनों पर लाइसेंसधारी चालकों को नहीं बैठाते। दरअसल, कुछ दिन पहले चिरैया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है। अभियान का नेतृत्व वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिकों से अपील की है कि वे बिना लाइसेंस किसी को वाहन न चलाने दें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट