नवादा : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने बिहार स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी और कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्काउट और गाइड ने जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा के निर्देशन में सेव वाटर डे मनाया। रैली स्काउट कार्यालय हरिश्चंद्र स्टेडियम से सर्किट हाउस,भगत सिंह चौक होते, कलेक्ट्रियेट में जा रैली का समापन हुआ। बच्चों ने नारा लगाया ,जल ही जीवन है, पानी बचाओ,पृथ्वी बचाओ। जल संरक्षण,जीवन संरक्षण।जल बचाओ, जीवन बचाओ।जल है तो कल है। जल है तो जीवन है,जीवन है तो पर्यावरण है,पर्यावरण से ये धरती है, इस धरती से हम सब है।
साथ ही स्काउट प्रशिक्षक संतु कुमार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ने संबोधन में बच्चों से कहा कि हम सब आज वाटर सेव डे मनाने के लिए यह एकत्रित हुए है, जल का एक एक बूंद की अपने जीवन अहमियत देना है। उस प्यासे आदमी से पूछो एक घुट पानी का कीमत क्या होता है, ऑक्सीजन का महत्व क्या होता है उस बीमार आदमी से पूछो जो ऑक्सीजन के लिए दम घुटता है,हम सब का कर्तव्य है कि पानी का बचाव करे,सभी लोग से आग्रह करे बीना काम का मोटर चालू कर हजारों लीटर बर्बाद कर देते है ,जहाँ भी शहर में नल खुला देखे तो आप जरूर बंद कर दे जिससे पानी का बचाव हो सके।
आने वाले दिन में अभी हम सब बोतल का पानी ले के साथ में चलते है। इस अवसर पर स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा ने बच्चों को शपथ दिलायी कि हम सब जल संरक्षण को बचाएगे और दूसरे से भी ये संदेश को आगे बढ़ाएंगे। मौके पर मुरली धर, सौरव गिरी, राजीव कुमार,गाइड कैप्टन, ममता रानी, गाइड कैप्टन सुमन कुमारी वर्मा, अंजना कुमारी, प्रियांशी कुमारी आदि शामिल हुए।
भईया जी की रिपोर्ट