नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार व आसपास के ग्रामीण इलाकों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कई जगहों पर पागल कुत्ते ने राह चलते कई लोगों को अपना शिकार बनाकर लहूलुहान कर दिया,जिसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रौशन कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल सभी घायलों के जख्मों का प्राथमिक उपचार किया,बल्कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए तत्काल सभी को एंटी-रेबीज वैक्सीन की डोज दी।
हमले में मुख्य रूप से हरदिया निवासी सुमित कुमार,सलेमपुर के सचिन कुमार, मुरहेना गांव के कपिल यादव,माधोरामपुर के गौतम कुमार और रजौली ऊपर टंडा के चंदन कुमार गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें चिकित्सक ने उचित परामर्श के साथ फिलहाल घर भेज दिया है लेकिन क्षेत्र में बढ़ते कुत्तों के हमले से स्थानीय ग्रामीणों के बीच गहरा खौफ बना हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट