नवादा : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ले बड़ी पहल की गई है। राज्य सरकार और बिहार पुलिस ने अभया ब्रिगेड का गठन किया है, जो रोमियो और मनचलों के खिलाफ विशेष निगरानी करेगी। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों के आसपास और निर्जन स्थलों में यह दस्ता तुरंत कार्रवाई करने का काम करेगी।
अभया ब्रिगेड की मुख्य विशेषताएं
उद्देश्य: – छात्राओं के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न पर रोक लगाना, आत्मविश्वास बढ़ाना।
कार्यशैली:- महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशिक्षित टीमें स्कूलों, कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों के आसपास पेट्रोलिंग करती हैं और सादे लिबास में भी निगरानी रखती हैं।
पहल: – यह सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘सुरक्षित बिहार’ के संकल्प के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। अभया ब्रिगेड छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य करेगी।