नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने एस पी के निर्देश पर योगदान दिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मीयों के साथ शिष्टाचार मुलाक़ात कर कहा कि क्षेत्र में शांति ब्यवस्था, शराब बंदी कानून व्यवस्था प्रभावी बनाना एवं भूमि विवाद में नियम के साथ उसे लागू कराना प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में शराब के दुकानों को खोज खोज कर बंद कराया जायगा। साथ लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन कराया जायगा।
मौके एसआई सोनू कुमार, अलख पासवान, पिंटू कुमार, भोला पासवान, राहुल कुमार, एसआई प्रदीप उराँव, धनु अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष लालू चौधरी, रामबालक सिंह घटवार, पत्रकार संजय कुमार सक्सेना आदि दर्जनों लोगों से नए थानाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
भईया जी की रिपोर्ट