-पंचायत राज मंत्री ने दिलाई सदस्यता
नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद सुखदेव पैलेस में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह के दौरान राजनीतिक हलचल तेज हो गई। हिसुआ प्रखंड पैक्स से जुड़े मधुमक्खी पालन एवं शहद कृषक सुजीत कुमार कुशवाहा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सुजीत कुमार कुशवाहा और उनके कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुजीत कुमार कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वे क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
समारोह में मुख्य रूप से मुसाफिर प्रसाद कुशवाहा, मनोज मेहता, राहुल कुशवाहा, अमित कुमार आनंद, अर्जुन प्रसाद और नीतीश कुशवाहा उपस्थित थे। इसके साथ ही मुना यादव, राकेश पासवान, महेंद्र प्रसाद, गुडडू कुशवाहा और चंदन चौधरी समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री दीपक प्रकाश ने नवागंतुक सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं और किसानों के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
भईया जी की रिपोर्ट