नवादा : “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” थीम के अंतर्गत बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिला में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दीपक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) वर्षा, डीपीओ (एमडीएम) रिशु राज, डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा एवं संभाग प्रभारी गौरी शंकर अर्चना कुमारी वरुण कुमार रतन कुमार सिन्हा इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन में गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सृजनात्मक विधाओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के उपरांत कुल 12 बालक एवं 12 बालिकाओं ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन का परिचय देते हुए जिला का गौरव बढ़ाया है। उक्त सभी चयनित छात्र-छात्राएं अब दिनांक 22 से 24 मार्च 2026 तक पटना में आयोजित होने वाले बिहार दिवस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अग्रिम शुभेच्छाएं भी व्यक्त की हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों में राकेश कुमार आलोक प्रिय सारिका शर्मा अदिति प्रकाश आयशा हुसैन नीरज कुमार सौरभ कुमार निराला गौतम कुमार शिखा रानी बहुगुणा अंकिता कुमारी दिनेश चौधरी डॉक्टर ममता शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्री गणेश कुमार और अभिजीत आनंद और सुभाष कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ।
भईया जी की रिपोर्ट