नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद बढ़ गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने डीएम द्वारा बैठक स्थगित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द “फ्रेश मीटिंग” कराने की मांग की।
उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी समेत सदस्यों ने इसे अवैध बताते हुए कहा कि नियम के अनुसार पुनः बैठक जरूरी है। उन्होंने 24 घंटे में तिथि घोषित करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन के अलावा डीएम के विरुद्ध उच्च न्यायालय की शरण जाने की चेतावनी दी।
भईया जी की रिपोर्ट