नवादा : जिले के राजद अध्यक्ष सह अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज पंचायत मुखिया उदय यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अकबरपुर थाना कांड सख्या 269/14 में प्रतिदिन सुनवायी कर निष्पादन का आदेश निर्गत किया है। आदेश के बाद एससी एसटी न्यायालय में सुनवाई जारी है।
गाथा के अनुसार 26-9-2014 को नेमदारगंज के संजू देवी पति सदन रजक ने मुखिया उदय यादव सुरेन्द्र यादव सहित चार ब्यक्तियों पर धारा 147-149-341-323-379-भा द वि के तहत मुकदमा किया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एससी एसटी न्यायालय में प्रतिदिन सुनवायी जारी है। सूचक संजू देवी घटना के बाद से ही दबंग अभियुक्तों के डर से भागी भागी फिर रही हैं जो अबतक घर वापस नहीं आयी हैं ।
उसे अब न्याय मिलने की आश जगी है। अभियुक्तों द्वारा संजू देवी को डायन कह कर मार पीट कर बाल काटकर सरेआम बाजार में घुमाने का आरोप है। उक्त मामले में अगर न्यायालय ने दोषी पाया तो न केवल उन्हें दोनों पद गंवाना पड़ सकता है बल्कि चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिये जा सकते हैं। फिलहाल पंचायत चुनाव के पूर्व न्यायालय का फैसला आना तय माना जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट